Begin typing your search above and press return to search.
बॉलीवुड

ज़ीनत अमान ने इस अभिनेत्री को बायोपिक में अपना किरदार निभाते हुए देखने की इच्छा जताई, करण जौहर के शो में किया खुलासा

Kanishka Chaturvedi
11 Jan 2024 6:58 AM GMT
ज़ीनत अमान ने इस अभिनेत्री को बायोपिक में अपना किरदार निभाते हुए देखने की इच्छा जताई, करण जौहर के शो में किया खुलासा
x

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' की मेहमान बनीं। इस शो में वे नीतू सिंह के साथ पहुंचीं।

फिल्म निर्देशक करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में इस बार जीनत अमान और नीतू सिंह मेहमान बनकर आईं। करण जौहर ने अपने शो में आईं दोनों दिग्गज अदाकाराओं से उनके करियर और निजी जिंदगी से जुड़े मसलों पर दिलचस्प चर्चा की। इस दौरान जीनत अमान से उनकी बायोपिक का जिक्र छेड़ा गया और उनसे पूछा गया कि वे अपने किरदार में किस अभिनेत्री को देखना चाहेंगी?

देसी गर्ल के नाम का किया जिक्र

करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए जीनत अमान ने देसी गर्ल का नाम लिया। अभिनेत्री ने बताया कि वे अपने किरदार में प्रियंका चोपड़ा को देखना पसंद करेंगी। इसके अलावा करण ने पूछा कि अगर 'सत्यम शिवम सुंदरम 2' बनती है तो आज के दौर की कौन सी अदाकारा रूपा के किरदार को बखूबी अदा करेगी? इस बार जीनत ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया।

नीतू सिंह ने भी लिया दीपिका का नाम

करण जौहर ने एक्ट्रेस से ये सवाल शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछे। बात करें फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की तो ये फिल्म वर्ष 1978 में आई थी। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। जीनत अमान के साथ शशि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शो में जीनत अमान के साथ-साथ नीतू सिंह से भी करण जौहर ने कई सवाल पूछे। एक सवाल के जवाब में नीतू सिंह ने भी दीपिका पादुकोण का नाम लिया।

अनुष्का को रखेंगी फिटनेस एक्सपर्ट!

शो के दौरान करण जौहर ने नीतू सिंह से कुछ सवाल पूछे और कहा कि वे किस कलाकार को कौन सा रोल देना पसंद करेंगी। इस दौरान नीतू सिंह से पूछा गया कि वे अपनी फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में किसे देखना पसंद करेंगी? जवाब में नीतू सिंह ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि फिटनेस एक्सपर्ट किसे रखना पसंद करेंगी तो नीतू सिंह ने अनुष्का शर्मा के नाम का जिक्र किया।

Next Story