Begin typing your search above and press return to search.


x
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपना जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर बेझिझक होकर बात करती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की प्रशंसा करते हैं। अब हाल ही में, प्रियंका ने निक और विभिन्न संस्कृतियों को अपनाने पर खुलकर बात की है। उन्होने कहा कि शुरू में उन्हें किन- किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
प्रियंका ने बताया कि निक और मैंने एक-दूसरे की संस्कृतियों को अच्छे से अपनाया। लेकिन यह सांस्कृतिक चीजें काफी अलग थीं। प्रियंका ने बताया कि उनके भारतीय परिवार में एक-दूसरे की बात खत्म होने से पहले ही बोल देते है, लेकिन निक के परिवार में ऐसा नहीं है। निक से मिलने के बाद मुझे ऐसा लगा कि अब मुझे इंतजार करना सीखना होगा, किसी को अपनी बात पूरी करने देनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा सांस्कृतिक परिर्वतन था।
Next Story