Begin typing your search above and press return to search.
बॉलीवुड

Housefull 5 में हुई Nora Fatehi की एंट्री, Akshay Kumar संग काम करेगी एक्ट्रेस?

SaumyaV
4 Nov 2023 6:30 AM GMT
Housefull 5 में हुई Nora Fatehi की एंट्री, Akshay Kumar संग काम करेगी एक्ट्रेस?
x

Housefull 5 New Actress : बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कई फ्रेंचाइजी फिल्मों में काम किया है। इन्हीं में से एक फिल्म 'हाउसफुल' है और इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म के चार पार्ट आ चुके हैं। फिल्म 'हाउसफुल' के चार पार्ट को खूब पसंद किया गया है। अब इस फिल्म पांचवा पार्ट 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) आने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' साल 2024 की दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर नया अपडेट सामना आया है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में एक एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। आइए जानत हैं कि किस हसीना की फिल्म में एंट्री हुई है।

फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आ सकती हैं नोरा फतेही

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया है, फिल्म हाउसफुल 5 में नोरा फतेही एक महत्वपूर्ण किरदार निभा सकती हैं। नोरा फतेही की कॉमिक टाइमिंग उनके फैंस को काफी एंटरेटेन करेगी। नोरा फतेही एक अलग ही अवतार में नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से नोरा फतेही के फिल्म 'हाउसफुल 5' में कास्ट किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिल्म 'हाउसफुल' के चारों पार्ट रहे सक्सेसफुल

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' के डायरेक्शन की जिम्मेदारी तरुण मनसुखानी के पास है, वहीं फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन और रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म हाउसफुल 5 का अनाउंसमेंट इस साल जून में किया था और इसे 2024 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि साल 2010 में फिल्म 'हाउसफुल' रिलीज हुई थी यानी 14 साल में इसका पांचवा पार्ट रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'हाउसफुल' के चारों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। नोरा फतेही एक्टिंग के अलावा तमाम डांस रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं।

Next Story