Begin typing your search above and press return to search.
बॉलीवुड

थलापति विजय की GOAT फिल्म में धोनी का कैमियो रोल देखकर फैंस हुए क्रेजी

Tripada Dwivedi
6 Sep 2024 9:14 AM GMT
थलापति विजय की GOAT फिल्म में धोनी का कैमियो रोल देखकर फैंस हुए क्रेजी
x

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साउथ में इस फिल्म को काफी लोकप्रियता मिल रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म को देखने के बाद लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये से ओपनिंग कर ली।

इस फिल्म में थलापति विजय डबल रोल में नजर आए। वहीं इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात आ रही है। दरअसल, थलापति विजय की GOAT फिल्म में इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को भी दिखाया गया है। जिन्हें देखकर फैंस भी क्रेजी हो गए।

फिल्म GOAT में धोनी को एक छोटे से किरदार में देखा गया। बताया जा रहा है कि फिल्म में धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं क्रिकेट स्टेडियम की छत पर सुपरस्टार विजय बैठे हुए थे। फिल्म का ये सीन देखने के बाद दर्शक काफी खुश हो गए हैं। यह खुशी इसलिए है कि क्योंकि एमएस धोनी को GOAT के नाम से और थलापति के नाम से बुलाया जाता है। जब भी धोनी स्टेडियम में खेलने आते हैं तो स्टेडियम में उन्हें GOAT के नाम से बुलाया जाता है दूसरी तरफ थलापति के गानें भी बजने लगते हैं।

Next Story