वंदे भारत की धीमी रफ्तार पर उठे सवालों का रेलमंत्री ने दिया जवाब, जानें क्या है इसकी वजह

Update: 2025-03-17 09:38 GMT

नई दिल्ली। भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों में से एक वंदे भारत की धीमी होती रफ्तार पर अब कई सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर रेलमंत्री पियूष गोयल से भी संसद में सवाल पूछे गए, जिनके जवाब में उन्होंने इसकी वजह बताई है।

क्यों सवाल उठ रहे?

इस समय भारत में 136 वंदे भारत ट्रेन पूरी क्षमता के साथ दौड़ रही हैं। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनी वंदे भारत एक्सप्रेस कुछ समय पहले ट्रायल में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती थी। लेकिन, अब यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। ट्रेन की स्पीड कम होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

रेलमंत्री ने दिया जवाब

संसद में इसे लेकर रेलमंत्री से सवाल करते हुए पूछा गया कि इतनी तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन की एवरेज स्पीड कम क्यों है और इसे सुधारने के लिए सरकार की क्या योजना है। इसका जवाब देते हुए रेलमंत्री ने कहा कि ट्रेन केवल इंजन पर ही नहीं, पटरी की हालत पर भी निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं। अभी तक हुए सुधारों को लेकर रेलमंत्री ने बताया कि पहले के मुताबिक ट्रेन अब ज्यादा लंबी पटरियों पर तेज स्पीड से दौड़ सकती है। पहले सिर्फ 31000 किमी पटरी पर ही ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा की रफ्तार से चल सकती थी। अब यह लगभग 80000 किमी हो गया है।

Tags:    

Similar News