हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025: मुकेश अंबानी की संपत्ति में आई गिरावट, अदाणी की संपत्ती में हुआ इजाफा, जानें नंबर 1 पर कौन

अंबानी भले ही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल नही हैं। लेकिन अभी भी अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।;

Update: 2025-03-27 10:02 GMT

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुकेश अंबानी पर पिछले साल की तुलना में कर्ज बढ़ने की वजह से उनकी संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इस वजह से अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में यह जानकारी दी गई है। हालांकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। मस्क की कुल संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। वहीं अब 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

हालांकि एचसीएल की रोशनी नादर जिनके परिवार की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये है। इसके साथ ही दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गईं हैं। दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। उनके पिता शिव नादर ने हाल ही में एचसीएल में 47% हिस्सेदारी उनके नाम कर दी थी।

वहीं अंबानी भले ही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल नही हैं। लेकिन अभी भी अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लिस्ट के अनुसार रिलायंस समूह के चेयरमैन की संपत्ति में कमी आई है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपने ऊर्जा और खुदरा कारोबार में खराब प्रदर्शन से जूझना पड़ा है। धीमी बिक्री वृद्धि और ऋण को लेकर निवेशकों की चिंताओं ने समूह की समस्याओं को और बढ़ा दिया है।

गौतम अदाणी की संपत्ति में लगभग 1 लाख करोड़ की वृद्धि

बता दें कि भारत के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी के बाद गौतम अदाणी का स्थान है। उनकी कुल संपत्ति में एक साल में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। अदाणी ने कमोडिटी ट्रेडर के रूप में शुरुआत करने के बाद अपना साम्राज्य खड़ा किया और अपने समूह को नई ऊंचाइयों पर ले गए। अदाणी समूह देश के बंदरगाहों, बिजली उत्पादन, हवाई अड्डों, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, मीडिया और सीमेंट में कारोबार से जुड़ा है। इस लिस्ट के मुताबिक सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी की संपत्ति 21% बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गई। जिससे वे भारत सबसे अमीर लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए।

Tags:    

Similar News