Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें किसे मिलेगा पुरस्कार और किन्हें जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद

Update: 2025-03-13 01:30 GMT

मेष राशि वालों का दिन अपने अधूरे कामों को पूरा करने वाला रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्य क्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। नए काम की प्लानिंग कर पाएंगे। लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन नए प्रॉपर्टी खरीदाने के योग बना रहा है। अगर कोर्ट कचहरी में कोई काम पेंडिंग है तो उसमें सफलता मिल सकती है। किसी काम को लेकर चल रही टेंशन दूर हो सकती है। सेहत के नजरिए से दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। सोच समझकर अपनी बात रखें। लेनदेन संबंधित मामले सुलझेंगे।

मिथुन राशि के लोगों को आज प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आर्थिक रूप से दिन बेहद खास रहेगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। काम को दूसरों पर टालने से बचना होगा। बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। सोच समझकर निवेश करने की सलाह आपको दी जा रही है।

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मन की इच्छा पूरी होगी। सुख समृद्धि पर खर्च करेंगे। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। घर पर कोई धार्मिक कार्य हो सकता है।

सिंह राशि वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की आवश्यकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को आज शांत होकर विचार करना होगा और अपने काम के प्रति एकाग्रता लानी होगी। मेहनत करते रहें परिणाम अच्छा मिलेगा। यदि कोई नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। विवाहित जातक आपने जीवनसाथीपर विशवास बनायें रखें , रिश्ते ने मधुरता आएगी और रिश्ता मजबूत रहेगा।

कन्या राशि के लोगों का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इधर उधर की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। व्यापार करने वाले को भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

तुला राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी द्वारा अच्छी खबर मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। लंबे समय से रुके सभी कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप अगर अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। नौकरी कर रहे लोगों कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता पिता की सलाह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। जिस अवसर की तलाश आप काफी समय से कर रहे थे,वो आज किसी दोस्त की मदद से मीलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने से पहले उसकी अच्छे से जानकारी लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आप दोनो का मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि वाले किसी भी प्रकार की बहस और वाद विवाद में पड़ने से बचें। व्यापार करने वाले लोगों को अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन आप व्यस्त रहने वाले हैं। जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अच्छे से मेहनत करेंगे तो सकारात्मक परिणाम मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है।

कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ होने की उम्मीद है।

मीन राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम बना रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसमें सावधानी बरतें। छात्रों लिए समय अनुकूल है, सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों को अत्यधिक लाभ होता दिखाई दे रहा है। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।

Tags:    

Similar News