Holi 2025: कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त ?

Update: 2025-02-10 11:45 GMT

Holi 2025: हर साल होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है । इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे के साथ रंगों का त्योहार मनाते है। हिंदू धर्म में होली का खास महत्व बताया गया है। इस त्यौहार का बुराई पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।


इस साल होली का त्यौहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। देश के अलग-अलग जगहों पर होली को विभिन्न नामों से जाना जाता है। होली को फगुआ, धूलिवंदन और दोल नाम से जाना जाता है। वहीं मथुरा, वृंदावन सहित पूरे ब्रजमंडल में होली का अलग ही रंग देखने को मिलता है। वहीं बृज की होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।


पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। वहीं पूर्णिमा तिथि समाप्त 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। होलिका दहन होली से एक दिन पहले यानी 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से 14 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 24 मिनट रहेगा। रंग 14 मार्च को खेली जाएगी।



पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, राक्षसों के राजा हिरणकश्यप के कहने पर उसकी बहन होलिका प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठकर आग में प्रवेश कर गई, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ और होलिका जलकर राख हो गई।

होलिका दहन मुहूर्त और भद्रा का टाइम


होलिका दहन मुहूर्त: 13 मार्च 2025 को 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी।

होलिका दहन 2025 तिथि-13 मार्च 2025

खेलनो वाली होली-14 मार्च 2025

Tags:    

Similar News