महिला आरक्षण बिल का, OBC महिलाओं को भी मिले आरक्षण का फायदा जयपुर की रैली से- राहुल गांधी। भाजपा से पूछे कई सवाल.।

Update: 2023-09-23 11:01 GMT

महिला आरक्षण बिल का, OBC महिलाओं को भी मिले आरक्षण का फायदा जयपुर की रैली से- राहुल गांधी। भाजपा से पूछे कई सवाल.।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए। बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया और भारत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। लेकिन BJP ने इंडिया और भारत में झगड़ा लगाने की कोशिश की। आगे राहुल गांधी कहते है, हमने महिला आरक्षण बिल का पूरा समर्थन किया है।


प्वाइंटस

           जयपुर की रैली से राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना।

            इंडिया और भारत के बीच कोई विबाद नहीं- राहुल गांधी

जयपुर- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने जयपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। ये नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है।

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार से पूछे सवाल

महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी ने कहा कि हमने महिला आरक्षण का पूरा समर्थन किया है। राजीव गांधी पंचायती राज में महिला आरक्षण लाए थे, लेकिन हमारे 2-3 सवाल हैं। उन्होंने कहा कि OBC महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं। महिला आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन की जरूरत क्यों है। हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज लागू हो, OBC महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिले।

भाजपा 10 साल में लागू करना चाहती है महिला आरक्षण बिल

राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी चाहती है कि महिला आरक्षण 10 साल में लागू हो, हम इसे आज चाहते हैं और ओबीसी को इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है।

Tags:    

Similar News