Sadhvi Pragya: साध्वी प्रज्ञा का मालेगांव ब्लास्ट मामले में कांग्रेस पर हमला,

Update: 2023-09-25 11:46 GMT

Sadhvi Pragya: साध्वी प्रज्ञा का मालेगांव ब्लास्ट मामले में कांग्रेस पर हमला,

Malegaon Blasts Case मालेगांव ब्लास्ट मामले पर आज (25 सिंतबर) को सुनवाई होनी थी, लेकिन विशेष एनआईए अदालत ने 3 अक्टूबर तक के लिए इसे स्थगित कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसको लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठे मामले में फंसाने का काम किया और इसके चलते मुझे कांग्रेस सरकार और तत्कालीन एटीएस की प्रताड़ना का खामियाजा भुगतना पड़ा।



मालेगांव ब्लास्ट मामले पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस के झूठ के चलते मुझे परेशानियां झेलनी पड़ी।

ATS की प्रताड़ना का खामियाजा भुगतना पड़ा- साधवी प्रज्ञा

साधवी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे झूठे मामले में फंसाने का काम किया। इसके चलते मुझे कांग्रेस सरकार और तत्कालीन एटीएस की प्रताड़ना का खामियाजा भुगतना पड़ा।

मालेगांव ब्लास्ट केस क्या है?

ये घटना 29 सितंबर 2008 की रात की है जब मालेगांव में शकील गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने एक बाइक में विस्फोट हो गया था। विस्‍फोट से छह लोगों की मौत हो गई थी और 101 लोग घायल हो गए थे। जिस बाइक में धमाका हुआ था, वह प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर दर्ज है और इसी आधार पर उसे 2008 में गिरफ्तार किया गया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2017 में प्रज्ञा ठाकुर को जमानत दे दी थी। लेकिन विस्‍फोट के अगले ही दिन मालेगांव के आजाद नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया था। तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बाद मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दी गई थी।

Tags:    

Similar News