कांग्रेस विधायक के विवादित बयान के बाद मचा सियासी घमासान, भाजपा राम मंदिर पर बम गिरा सकते है और आरोपो का टिकरा मुस्लिम समुदाय पर।

Update: 2023-09-26 06:15 GMT

कांग्रेस विधायक के विवादित बयान के बाद मचा सियासी घमासान, भाजपा राम मंदिर पर बम गिरा सकते है और आरोपो का टिकरा मुस्लिम समुदाय पर।

अगले साल यानी की 2024 में राम मंदिर का उद्घाटन करीब- करीब तय माना जा रहा है। और साथ-ही- साथ 2024 में अगामी लोकसभा चुनाव भी होना है। इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए राम मंदिर पर भी एक विवादित टिप्पणी की है।



प्वाइंटस

भाजपा राम मंदिर पर हमला कर सकती है: बीआर पाटिल

भाजपा ने कांग्रेस विधायक का विडियो वायरल किया है।

भाजपा कर्नाटक ने कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो मे कांग्रेस विधायक यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए और हिंदू वोटों को मजबूत करने के लिए भाजपा राम मंदिर पर बम से हमला करवा सकती है और इसका आरोप मुस्लिम समुदाय पर लगा सकती है। बता दें कि यह स्पष्ट नहीं है कि पाटिल ने यह टिप्पणी कब की।

बीआर पाटिल के विवादित बयान के बाद भाजपा का पलटवार।

बीआर पाटिल के इस वीडियो पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा,"हिंदू धर्म की नींव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस सदस्यों ने पहले ही राम मंदिर पर अपनी बुरी नजर के साथ- साथ गलत बात बोलने लगे है।

Tags:    

Similar News