I.N.D.I.A vs NDA पर यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा जल्द ही सत्ता से बेदखल होंगे। मोदी-योगी

Update: 2023-09-23 09:08 GMT

I.N.D.I.A vs NDA पर यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय ने कहा जल्द ही सत्ता से बेदखल होंगे। मोदी-योगी

उत्‍तर प्रदेश- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत 2024 के चुनाव में झोंकने में लगी है। संगठनात्मक तौर पर प्रदेश की 80 सीटों पर तैयारी चल रही है। कांग्रेस आलाकमान जितनी सीटों पर कहेगा उतनी सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे जाएंगे। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का। बता दे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने भाई अवधेश राय हत्याकांड मामले में कोर्ट में पेशी के बाद अजय राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रदेश व जिला स्तरीय टीम अक्टूबर में बन जाएगी। इस बार भाजपा और आइएनडीआइए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।




 


बताया कि प्रदेश व जिला टीम में वरिष्ठ के साथ युवाओं का समन्वय किया जाएगा। जो वर्षों से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं उन्हें महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा। मोदी और योगी को सत्ता से जल्द ही बेदखल करने के लिए जनता ने संघर्ष शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार पर निसाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण पर भी तिखी आलोचना कि साथ ही I.N.D.I.A vs NDA को लेकर तो यहां तक कह दिया की इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ है।

Tags:    

Similar News