18 साल बाद अपने पुराने सचिवालय पहुंचे नीतीश, चैंबर में नहीं मिलीं मंत्री और अधिकारी

Update: 2023-09-20 12:56 GMT

18 साल बाद अपने पुराने सचिवालय पहुंचे नीतीश, चैंबर में नहीं मिलीं मंत्री और अधिकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 साल बाद आज अचानक से अपने पुराने सचिवालय पहुंच गए। फिर उन्होंने सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। पुराने सचिवालय के कैबिनेट सचिवालय, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन समेत कई विभागों में घूम-घूमकर कर्मचारी और अधिकारियों के अटेंडेंस की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी आते रहूंगा। आखिरी बार 2005 में सचिवालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे CM।

जब मुख्यमंत्री चैबरों के दौरा कर रहे थे उस दौरान मंत्री अनीता देवी, वित्त प्रधान सचिव अरविंद चौधरी, सामान्य प्रशासन अपर के मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र अपने चैंबर में मौजूद नहीं थे।

दूसरी बार मुख्य सचिवालय का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम बनने के बाद दूसरी बार मुख्य सचिवालय का निरीक्षण किया। अपने कैबिनेट मंत्री के चैंबर में जाकर वहां की सुविधाएं और साफ सफाई को देखा। अपर मुख्य सचिव के चैंबर में बाहर से झांका। मुख्य सचिवालय के गलियारों में घूम-घूमकर निरीक्षण किया।

तकरीबन दस मिनट तक कार्यालय का निरीक्षण किया। हालांकि, मुख्य सचिवालय से निकलते वक्त मुख्यमंत्री ने फिर जायजा लिया। इस दौरान मंत्री अनीता देवी, वित्त प्रधान सचिव अरविंद चौधरी, सामान्य प्रशासन अपर के मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र नहीं मिले।

बुधवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंच गए। मुख्य सचिवालय पहुंचने के तुरंत बाद सीएम निरीक्षण करने लगे। सीढ़ी से ऊपर जाने के बाद वित्त मंत्री की चैंबर की ओर बढ़े।

कैबिनेट हॉल के बाद सीएम वित्त मंत्री विजय चौधरी के चैंबर तक गए। फिर दोनों में बातें हुई। वित्त प्रधान सचिव अरविंद चौधरी की चैंबर की ओर बढ़ें। वह चैंबर में नहीं थे।

सफाई को लेकर निर्देश दिए

इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन अपर मुख्य सचिव के चैंबर का जायजा लेने लगे। अपर मुख्य सचिव चैंबर में नहीं थे। सीएम उनके चैंबर के दरवाजे तक पहुंचे। दरवाजे पर बैठे ऑफिस अटेंडेंट ने बताया कि साहब श्रम संसाधन में बैठे हैं। उसके बाद डॉ. सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को अपने चैंबर में आने का आग्रह किया, लेकिन सीएम अंदर तक नहीं गए। वो दरवाजे से ही वापस अपने चैंबर की ओर लौट आए। लौटते हुए उन्होंने अपने अधिकारियों से विभाग को लेकर साफ-सफाई को लेकर निर्देश भी दिए।

सप्ताह में तीन दिन आएंगे सीएम

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज मैं सुबह 9:30 बजे पुराने सचिवालय पहुंच गया था। मुझे लगा कि कर्मचारी लेट से आते होंगे। कुछ लोग मिले और कई लोग नहीं भी मिले हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मैं आगे भी आता रहूंगा। सप्ताह में तीन दिन मुख्य सचिवालय में सुबह 9:30 बजे पहुंच जाऊंगा। यहीं बैठेंगे और यहीं से काम करेंगे।

Tags:    

Similar News