JDU में विधायक और मंत्री आमने-सामने; सतह पर आई अंदरूनी कलह, 'बरबीघा' पर मचा घमासान,.।

Update: 2023-09-30 12:39 GMT

JDU में विधायक और मंत्री आमने-सामने; सतह पर आई अंदरूनी कलह, 'बरबीघा' पर मचा घमासान,.।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी की अंदरूनी कलह उभरकर सतह पर आती दिख रही है। जदयू में अब बरबीघा विधानसभा सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है। बरबीघा से जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार और पार्टी के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आमने-सामने आ गए हैं।

बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी पहले तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से उलझे फिर उन्हें बड़ा भाई बताकर उनके कहे अनुसार चलने की बात कही। इसी बीच अब बरबीघा से जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार ने भी मंत्री चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है। बीते दिनों मुख्यमंत्री गर्दन पकड़कर अशोक चौधरी का एक शख्स से माथा भिड़ाते हुए नजर आए थे, इस घटना को लेकर सीएम पर माथे से तिलक मिटाने के आरोप भी लगाए गए थे।

हालांकि, बाद में मीडिया के सामने अशोक चौधरी को गले लगाते हुए मुख्यमंत्री की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिससे इस मामले का पटाक्षेप हो गया था।

Tags:    

Similar News