राहुल गांधी के आज सुबह आंनद विहार स्टेशन पर कुली से कि मुलाकात।

Update: 2023-09-21 07:40 GMT

राहुल गांधी के कारनामे चर्चा में कुली से किया मुलाकात।

कोई नेता जनता के विभीन्न वर्गों से कैसे सम्पर्क साघता है, यह उनकी कुशलता को दिखाता है। जिस राहुल गांधी को जनता २०१९ से पहले जानते थे। उसमें और आज के राहुल गांधी में कुछ तो बदला है, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर सबको सोचने, बोलने पर मजबूर कर देते है। कांग्रेस नेता इस बार आनंद विहार रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कुलियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। पिछले कुछ महीनों में राहुल गांधी कई बार अचानक लोगों के बीच जा चुके हैं। वह रेलवे स्टेशन पर कुली की ड्रेस में लोगों का सामान उठाते हुए दिखे।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने पिछले कुछ महीनों में लोगों के बीच जाकर सभी को चौंका देते है। इससे पहले भी अगस्त महीने में राहुल गांधी ने दिल्ली की आजादपुर मंडी का दौरा किया था। उस दौरान राहुल गांधी को सब्जी और फल विक्रेताओं के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। यह दौरा ऐसे समय में हुआ था जब सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। विशेष रूप से टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे। इस दौरान देश के प्रमुख शहरों में टमाटर के दाम 150-200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे।

Tags:    

Similar News