'अगर हिम्मत है तो...' भाजपा को प्रियांक खरगे ने 'वंशवाद' पर क्यों दी चेतावनी

Update: 2024-03-17 04:05 GMT

Priyank Kharge attack BJP भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियांक खरगे को वंशवादी कहा था जिसपर उन्होंने पलटवार किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो वो कर्नाटक में जिन नेताओं के परिवार के सदस्य राजनीति में हैं उन्हें वंशवादी कहें। उन्होंने बीवाई विजेंद्र बीएस बोम्मई तेजस्वी सूर्य जगदीश शेट्टर को टैग कर निशाना साधा। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने भाजपा पर आज हमला बोला है। भाजपा द्वारा उन्हें वंशवादी कहे जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। प्रियांक ने भाजपा के कई नेताओं के नाम लेकर पार्टी को चेतावनी तक दे डाली है। 

भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

दरअसल, भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियांक को 'वंशवादी' कहा था, जिसपर उन्होंने कहा कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो वो कर्नाटक में जिन नेताओं के परिवार के सदस्य राजनीति में हैं, उन्हें वंशवादी कहें। उन्होंने बीवाई विजेंद्र, बीएस बोम्मई, तेजस्वी सूर्य, जगदीश शेट्टर को टैग कर निशाना साधा। 

राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य प्रियांक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं, इसी कारण भाजपा ने उनपर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

भाजपा पर पलटवार करते हुए खरगे ने कहा कि अगर कर्नाटक भाजपा के लोगों को शक है कि वो वंशवाद से मुक्त हैं तो उनका मैं मुफ्त डीएनए परीक्षण करा सकता हूं।

BJP ने क्या दिया था बयान

इससे पहले शनिवार को कर्नाटक बीजेपी ने प्रियांक के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की आलोचना की थी। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, 'मिस्टर राजवंश प्रियांक खरगे, अपने आंसू पोंछें और अपने 'स्टार प्रचारक' को लाएं।

प्रियांक ने क्या लगाया आरोप

शनिवार को मतदान की तारीखें अधिसूचित होने के बाद एएनआई से बात करते हुए प्रियांक ने कहा, "पिछली बार की तरह, चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा इस तरह से की है, जिससे पीएम मोदी अधिकतम लाभ उठा सकें और भाजपा का अच्छे से प्रचार कर सकें।

प्रियांक ने आगे दावा किया कि यह सुनिश्चित करने के लिए मतदान ऐसे चरणबद्ध किया गया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को अपने 'स्टार प्रचारक' को देश भर में अधिक आसानी से यात्रा करने के लिए अधिक समय मिले। 

Tags:    

Similar News