Haryana Politics: BJP को फिर मिला बड़ा झटका, अहीरवाल क्षेत्र में पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ.।

Update: 2023-09-27 11:00 GMT

Haryana Politics: BJP को फिर मिला बड़ा झटका, अहीरवाल क्षेत्र में पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ.।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। अहीरवाल क्षेत्र के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनके इस फैसले से बीजेपी की मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। जगदीश यादव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

हरियाणा में अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने पूरी ताकत झोंक दी है। महीनों पहले से ही प्रचार शुरू हो चुका है। इस बीच अहीरवाल क्षेत्र में बीजेपी बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

हरियाणा में सियासी पार हाई होने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से पहले पूर्व मंत्री जगदीश यादव को अपने पाले में लाकर बड़ी गेम खेल दी है। जगदीश यादव का अहीरवाल क्षेत्र (दक्षिण हरियाणा) में अच्छा-खासा वर्चस्व है। जिसका फायदा अब कांग्रेस को जरूर मिलेगा।

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए

पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जगदीश यादव का पार्टी में स्वागत किया। जगदीश यादव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल चौधरी के कार्यकाल के दौरान जगदीश यादव पहली बार विधानसभा में जीत हासिल करके मंत्री बने थे।

Tags:    

Similar News