G20 Summit: डिनर के लिए मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं मिला आमंत्रण, राहुल बोले- सरकार की सोच हुई जगजाहिर

Update: 2023-09-08 11:15 GMT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 डिनर में आमंत्रित नहीं किया है। राहुल ने कहा कि सरकार भारत की 60 फीसदी आबादी के नेता की कद्र नहीं करती।

सरकार की सोच का पता लगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को वैश्विक नेताओं के जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के आयोजन स्थल भारत मंडपम में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। ब्रसेल्स में मीडिया से बातचीत करते हुए गांधी ने कहा कि सरकार की कार्रवाई उसकी सोच के बारे में बताती है। राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा, "यह आपको बताता है कि सरकार की सोच कैसी है।

भाजपा पर हमला

तीन यूरोपीय देशों बेल्जियम, फ्रांस और नॉर्वे की यात्रा पर गए राहुल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद (एमईपी) के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए कि उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है। 

Tags:    

Similar News