मध्य प्रदेश में मुफ्त शिक्षा और बिजली - सीएम केजरीवाल

Update: 2023-09-18 12:07 GMT

मध्य प्रदेश में मुफ्त शिक्षा और बिजली - सीएम केजरीवाल

मध्यप्रदेश में होने जा रहे 2023 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकतें झोंकनी शुरू कर दी हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए आम आदमी पार्टी भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज मध्यप्रदेश के रीवा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए तीख़ा हमला बोला। केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के बारे में बताते हुए

कहा कि हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म किया है। पंजाब में हमारी सरकार आई तो हमने पूर्व मंत्रियों के यहां छापे मारे और यहां भी मारे जाएंगे।आगे उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने आपको लूटा है। यहां हमारी सरकार आती है तो हम करप्ट मंत्रियों को जेल में डालेंगे। अब ये एक चुनावी हवाहवी बाते है या सरकार बनाने के बाद ऐसा सच में करते है यह तो समय ही तय करेगी

सतना में भी सभा को संबोधित कर चुके हैं

केजरीवाल और मान इससे पहले सतना में सभा को संबोधित कर चुके हैं। दोनों 20 अगस्त को सतना जिले में पहुंचे थे। सतना में अयोजित कार्यक्रम के दौरान भी केजरीवाल ने कई घोषणाएं कर योजनाओं की बाजार लगा दी थी। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की गारंटी दी थी। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने खुद को चाचा कहा था। कहा था कि इस बार मामा नहीं चाचा पर भरोसा करो।

Tags:    

Similar News