कांग्रेस के लोकसभा समन्वयकों की बैठक आज, मल्लिकार्जुन खरगे रहेंगे मौजूद; इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Update: 2024-01-12 06:06 GMT

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में नियुक्त किए गए कांग्रेस के 29 समन्वयकों की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। सभी समन्वयकों से कहा गया है कि एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करें। संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर देने के लिए कहा है। 

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में नियुक्त किए गए कांग्रेस के 29 समन्वयकों की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। 

वर्तमान सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारियों की समिति भी बनाई गई

कांग्रेस ने पूर्व और वर्तमान विधायकों को लोकसभा क्षेत्रों का समन्वयक बनाया है। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति ने इन्हें 31 जनवरी तक आवंटित लोकसभा क्षेत्र की बैठक करके संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर देने के लिए कहा है। इसके लिए पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारियों की समिति भी बनाई गई है। 

नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करें

सभी समन्वयकों से कहा गया है कि एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करें। प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ सीटों के प्रत्याशी फरवरी में घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली में होने वाली बैठक में समन्वयकों की चुनाव को लेकर भूमिका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। 


Tags:    

Similar News