कांग्रेस ने फिर उठाए EVM पर सवाल, कहा 2024 का लोकसभा चुनाव बैलट पेपर से करानी चाहिए। BJP ने किया पलटवार

Update: 2023-09-23 10:58 GMT

कांग्रेस ने फिर उठाए EVM पर सवाल, कहा 2024 का लोकसभा चुनाव बैलट पेपर से करानी चाहिए। BJP ने किया पलटवार

Congress on EVM कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव को बैलट पेपर के जरिए कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रौद्योगिकी का बंधक नहीं बनाया जाना चाहिए। तिवारी आगे कहते है कि सवाल यह नहीं है कि क्या ईवीएम में हेरफेर किया गया। सवाल यह है कि क्या ईवीएम में हेरफेर किया जा सकता है।

प्वाइंटस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ईवीएम मशिन पर शंका जताया है।

  2024 लोकसभा चुनाव में वोटिंग बैलट पेपर से हो

     EVM से नहीं, बैलट पेपर से हो वोटिंग- मनीष तिवारी    


2024 लोकसभा चुनाव में वोटिंग बैलट पेपर से हो

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव से पहले वार पलटवार की राजनीति भी शुरू हो गई है। तो वहीं कांग्रेस ने आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए भाजपा पर पलटवार किया है।

EVM से नहीं, बैलट पेपर से हो वोटिंग- मनीष तिवारी


दरअसल, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में वोटिंग बैलट पेपर के जरिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रौद्योगिकी का बंधक नहीं बनाया जाना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने किया पलटवार।


भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तिवारी की बात पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम एक बहाना है, क्योंकि कांग्रेस आगामी चुनाव में परिवार को बचाना चाहती है, लेकिन दुर्भाग्य से पार्टी सोचती है कि लोग उनसे कोई सवाल नहीं पूछेंगे।

Tags:    

Similar News