लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा फेरबदल, अचानक से तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए।

Update: 2023-09-25 11:47 GMT

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा फेरबदल, अचानक से तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने सोमवार(25 सिंतबर) को तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर सभी पार्टी अपने- अपने स्तर पर पार्टी को सभी तरीके से मजबुत करने में जुटी हुई है। इन नियुक्तियों को राज्य की सियासत में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि इससे आगामी लोकसभा चुनाव में मदद मिलेगी।

प्वाइंटस

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल- भाजपा

तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश जारी किये

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उसने सोमवार को मेघालय और नगालैंड समेत तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। जिन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें नगालैंड और पुदुचेरी, मेघालय, शामिल हैं।

अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, रिकमैन मोमिन को मेघालय भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, एस. सेल्वागनबेथी को पुदुचेरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही नगालैंड में बेंजामिन येप्थोमी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Tags:    

Similar News