अरुण यादव के भाई पिछड़े; राजस्थान में सतीश पुनिया की सीट पर कांटे की टक्कर जारी |

By :  SaumyaV
Update: 2023-12-03 07:51 GMT

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है। पल-पल के अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहें |

समर्थकों से मिले सीएम शिवराज सिंह चौहान

समर्थकों से मिले सीएम शिवराज सिंह, इस दौरान सीएम ने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता खुशी में डांस करते नजर आए। 
 

सीएम आवास की कर्मचारी ने सीएम शिवराज को दी जीत की बधाई

एमपी में भाजपा की जीत की तरफ बढ़ते देख भावुक हुई सीएम आवास की कर्मचारी राधा बाई। सीएम शिवराज को फूल देकर दी बधाई। 


चुनाव आयोग के साढ़े बारह बजे तक के आंकड़ों में ऐसी है स्थिति

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ता में आने का ख्वाब देख रही कांग्रेस 65 सीटों पर ही आगे चल रही है। वहीं बसपा दो सीटों पर आगे है।

राजस्थान में भाजपा 111 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बसपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है और बीआरएस 38 सीटों पर आगे है। यहां भाजपा 10 सीटों पर और एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है। 


भाजपा नेताओं के चेहरे खिले

मतगणना के रुझान देखकर भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए हैं। सीएम आवास पर मतगणना के रुझान देखते हुए सीएम शिवराज, सिंधिया और नरेंद्र सिंह का वीडियो सामने आया है।  


तेलंगाना में कांग्रेस का जश्न शुरू

तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू |  


चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा लगातार बहुमत बनाए हुए है

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 155 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर और बसपा दो सीटों पर आगे है।

राजस्थान में भाजपा 113 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। वहीं तीन सीटों पर बसपा आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा बढ़त लेती दिख रही है। यहां भाजपा 52 सीटों पर, कांग्रेस 36 सीटों पर और सीपीआई एक सीट पर आगे है।

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी 68 सीटों पर, बीआरएस 36 सीटों पर और भाजपा 9 सीटों पर आगे है। 


राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू

राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू। जमकर नाचीं महिला कार्यकर्ताएं | 


मध्य प्रदेश, राजस्थान में भाजपा आगे

चुनाव आयोग के सुबह साढ़े 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है।

राजस्थान में भाजपा 116 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 67 सीटों पर और बसपा 3 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 44 सीटों पर और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर और बीआरएस 36 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एआईएमआईएम एक सीट पर आगे चल रही है |


मध्य प्रदेश, राजस्थान में भाजपा आगे

चुनाव आयोग के सुबह साढ़े 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है।

राजस्थान में भाजपा 116 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 67 सीटों पर और बसपा 3 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 44 सीटों पर और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर और बीआरएस 36 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एआईएमआईएम एक सीट पर आगे चल रही है | 

भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे कमलनाथ और अन्य कांग्रेसी नेता

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेता भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं और चुनावी रुझानों पर चर्चा कर रहे हैं। 


'छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है'

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि 'पूरे प्रदेश में भ्रमण करने के बाद हमें विश्वास हुआ और इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है।'  


राजस्थान में भाजपा का जश्न शुरू

राजस्थान में भाजपा खेमे में खुशी की लहर चल रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभी से ही संभावित जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 


हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है

हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर खुशी मनानी शुरू कर दी है। 
 

तेलंगाना में भाजपा 51 सीटों पर आगे है

चुनाव आयोग के अनुसार, तेलंगाना में भाजपा 51 सीटों पर, बीआरएस 29 सीटों पर और भाजपा छह सीटों पर आगे है। 

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर है। भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 27 सीटों पर और सीपीआई एक सीट पर आगे है। 
 

Tags:    

Similar News